साधू चरित सुभ चरित कपासू । निरस बिसद गुनमय फल जासू ।।
जो सहि दुख परछिद्र दुरावा । बंदनीय जेहिं जग जस पावा ।। 1/1/3
सज्जनों का चरित्र कपास के समान शुभ एवं निर्मल होता है, जिसका फल नीरस, विशद और गुणमय होता है । जैसे कपास लोढ़े जाने, काते जाने और बुने जाने का कष्ट सहकर भी वस्त्र के रूप में परिणत होकर दूसरों के दोषों को ढँकता है, उसी प्रकार संत स्वयं दुःख सहकर भी दूसरों के दोषों को ढँकते हैं । इसी कारण उन्होंने जगत में वंदनीय यश प्राप्त किया है ।
The conduct of holy men is noble as of the cotton whose fruit is tasteless, white and fibrous (even as the doings of saints yield results which are free from attachment, stainless and full of goodness). Even by suffering hardships (in the form of ginning, spinning and weaving) the cotton covers others faults and has thereby earned in the world a renown which is worthy of adoration